रोएटर के अनुसार "सामिर अलग़ज़बान" ने कहा कि इराक़ में तेल निकालने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तेल का उत्पादन लगातार किया जा रहा है। सामिर के अनुसार बग़दाद के पास क्षमता से अधिक तेल के उत्पादन की क्षमता है किंतु हम ओपेक की ओर से निर्धारित अपने कोटे के अनुसार ही तेल निकालेगा।
इससे पहले इराक़ के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि देश के तेल निर्यात का स्तर फिर तीन मिलयन तिरसठ हज़ार बैरेल तक पहुंच सकता है जिसका अधिक भाग बसरे की बंदरगाह से विश्व की मंडियों को जाता है।
इसी बीच इराक़ की सेना के प्रवक्ता अब्दुल करीम ख़लफ़ ने इस बात का खण्डन किया है कि देश के सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग करेंगे। ज्ञात रहे कि वर्तमान आर्थिक स्थिति और सामाजिक सेवाओं को लेकर इराक़ में 25 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शनों का नया चरण आरंभ हुआ है।